हमारे पास हीथ्रो के चार टर्मिनलों में 100 से अधिक पानी के फौव्वारे हैं। वे स्पष्ट रूप से साइन-पोस्ट किए गए हैं और अधिकांश शौचालयों में स्थित हैं जहां अपनी पानी की बोतलों को भरने के लिए आपका स्वागत है।
पूरे हीथ्रो में, आगमन और प्रस्थान में, सुरक्षा से पहले और बाद में शौचालय मौजूद हैं। अधिकांश में यूनिसेक्स (महिला-पुरुष दोनों के लिए), व्हीलचेयर-सुगम्य शौचालय शामिल हैं। कभी-कभी सुगम्य शौचालय पुरुषों और महिलाओं के शौचालयों के अंदर स्थित होता है। विपरीत लिंग के बच्चों के साथ यात्रा करने वाले माता-पिता का यूनिसेक्स सुलभ शौचालयों का उपयोग करने के लिए स्वागत है।
हीथ्रो सभी टर्मिनलों में चयनित क्षेत्रों में समावेशी शौचालय भी प्रदान करता है। ये माता-पिता, गुप्त विकलांगताओं सहित विकलांग लोगों, देखभाल करने वालों, सभी लिंग पहचान वाले लोगों या किसी भी ऐसे व्यक्ति के लिए उपलब्ध कराए जाते हैं, जो लिंग-विशिष्ट शौचालयों की तुलना में इनका उपयोग करने में अधिक सहज महसूस करते हैं।
प्रस्थान करने वाले यात्रियों के लिए चेंजिंग प्लेसेस (कपड़े आदि बदलने के स्थान) उपलब्ध हैं। चेंजिंग प्लेसेस में शौचालयों का सुरक्षित और आराम से उपयोग करने के लिए अतिरिक्त उपकरण और स्थान हैं।
चेंजिंग प्लेसेस हमारे मानचित्रों के लिंक के साथ निम्नलिखित स्थानों में पाए जा सकते हैं:
निम्नलिखित लाउंज में शॉवर उपलब्ध हैं (शुल्क लागू होते हैं)
एयरलाइनों के अपने लाउंज में पात्र यात्रियों के लिए सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकती हैं। हमारे लाउंज के बारे में अधिक जानें।